सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पिस्टल लहराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
जानकारी मिलते ही मेजरगंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
मामले में मेजरगंज थाना कांड संख्या 330/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक कुमार उर्फ पट्टू, निवासी खैरवा, थाना मेजरगंज, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है।
बरामदगी
- अवैध पिस्टल – 01
- मोटरसाइकिल – 01
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मेजरगंज थाने में पहले भी मामले दर्ज हैं।
- मेजरगंज थाना कांड संख्या 151/24, दिनांक 27 अप्रैल 2024 — धारा 414 भादवि एवं 25(1-B)(A)/26/35 आर्म्स एक्ट।
- मेजरगंज थाना कांड संख्या 310/23, दिनांक 19 अक्टूबर 2023 — धारा 399/402 भादवि एवं 25(1-B)(A)/26/35 आर्म्स एक्ट।
