। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय के बाद नदियों में शव बहकर आने की घटनाओं के बीच रविवार को सिंघिया दास टोला के समीप गंगा नदी के तट पर दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
दोनों शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। थानाध्यक्ष एवं ग्रामीणों ने बसिंघिया दास टोला के गंगा तट पर भी शव मिलने से नदी किनारे बसे लोगों में भय और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच इस तरह की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।हालांकि सिंघिया दास टोला घाट पर मिले दोनों शव नेपाल की बाढ़ में बहकर आने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से गंगा नदी में निगरानी बढ़ाने और शवों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
