*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 09/09/2026*

*प्रशिक्षण से हुनर, हुनर से रोजगार की राह, मिलेट प्रशिक्षण का हुआ निरीक्षण*

*कौशल विकास और योजनाओं की जानकारी से सशक्त बनेंगे प्रतिभागी*

ग्राम विकास युवा ट्रस्ट, मधुबनी द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 4.0 के अंतर्गत संचालित मिलेट प्रोडक्ट प्रोसेसिंग प्रशिक्षण के दोनों बैचों का आज श्री हेमंत कुमार मंडल, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी द्वारा भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
इस दौरान श्री मंडल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से अब तक दिए गए प्रशिक्षण, उनके द्वारा सीखे गए कौशल एवं प्रशिक्षण की उपयोगिता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रतिभागियों से मिलेट से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया, उत्पादों की गुणवत्ता तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान के संबंध में भी संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रतिभागियों की सहभागिता, प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं प्रतिभागियों द्वारा अर्जित व्यावहारिक कौशल का अवलोकन किया गया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त कौशल का प्रभावी उपयोग कर स्वावलंबी बनने एवं आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
साथ ही, प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण, सशक्तिकरण, पुनर्वास एवं कौशल विकास संबंधी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं उनसे मिलने वाले लाभों के संबंध में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया तथा पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ-साथ महिला एवं बाल कल्याण संबंधी योजनाओं की जानकारी से जोड़ने पर बल दिया गया, ताकि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कर सकें।

===================
—————————— ———————————————————————– ..*
=================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version