समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 09/09/2026*

*एक माह चलेगा पोषण का जन-जागरूकता अभियान, जिले में हुआ पोषण माह का आगाज*

*लाइव टेलीकास्ट के साथ जिले में शुरू हुआ 9वां पोषण माह, पूरे महीने होंगी जागरूकता गतिविधियां*

*आंगनवाड़ी, पंचायत और प्रखंड स्तर पर होंगे कार्यक्रम*

जिले में 9वें पोषण माह 2026 का शुभारंभ बुधवार को उद्घाटन समारोह के लाइव टेलीकास्ट के साथ हुआ। दिन के 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम का प्रसारण जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं आंगनवाड़ी केंद्रों तक किया गया।
वाराणसी में आयोजित पोषण माह के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की माननीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिलेभर में देखा एवं सुना गया।
जिला मुख्यालय स्थित जिला NIC में लाइव टेलीकास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सभी प्रखंडों में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
उद्घाटन समारोह के साथ ही एक माह तक चलने वाले पोषण माह 2026 की गतिविधियों का भी आगाज हो गया। इस दौरान आंगनवाड़ी स्तर, पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा पोषण संबंधी जागरूकता को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, सिविल सर्जन, हरेन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,
वरीय उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, ज्योति रानी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस ललिता कुमारी, जिला समन्वयक मिशन पोषण 2.0, स्मित प्रतीक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

===================
—————————— ———————————————————————– ..*
=================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version