मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज कांग्रेस जनों द्वारा हमारे सह प्रभारी श्री जितेंद्र बघेल जी के नेतृत्व में नारनौल लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया गया और एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा ।
मनरेगा केवल ग़रीब व मजदूर वर्ग के लिए रोजगार का माध्यम नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यव्स्था को सुधारने का सशक्त औजार भी है लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ग्रामीण , दलित , महिला एवं वंचित समाज की थाली से निवाला छीनने पर तुली हुई है ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया जी , पूर्व विधायक अनिता यादव जी , किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव, महिला अध्यक्ष डॉ राज सुनेश यादव जी सहित जिले की नव गठित कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारियों मौजूद रहे ।
