नोबेल शांति पुरस्कार का गोरखधंधा और जेफ़री एप्स्टीन
इस व्यक्ति का नाम टोरब्युर्न यॉगलौंड है. ये नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री रहे, छह साल तक 2009 से 2015 तक नोबेल शांति पुरस्कार कमिटी के अध्यक्ष रहे और फिर काउंसिल ऑफ़ यूरोप के महासचिव रहे. इनका एप्स्टीन से गहरा नाता था और ये उसके घर और आइलैंड पर नियमित मेहमान हुआ करते थे. इन्होंने ही बराक ओबामा को विवादित नोबेल शांति पुरस्कार दिया था. 2009 से 2015 तक के पुरस्कारों पर अक्सर सवालिया निशान लगे. इसके बाद इनको अध्यक्ष पद से हटाकर केवल सदस्य रखा गया था. ऐसा कमिटी के इतिहास में पहली बार हुआ है. एप्स्टीन से संबंधों को ये केवल ‘पुअर जजमेंट’ मानते हैं.
