Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर

    July 22, 2026

    सीतामढ़ी में एसपी ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 22, 2026

    सीतामढ़ी में ‘नया सवेरा अभियान-3.0’ के तहत निबंध प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया बाल संरक्षण का संदेश

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में 60,994 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, पंचायत विकास दिवस तक विशेष अभियान तेज
    Bihar

    मधुबनी में 60,994 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, पंचायत विकास दिवस तक विशेष अभियान तेज

    adminBy adminJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी। मधुबनी जिले में पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के लिए नए राशन कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने निर्देश दिया है कि पंचायत विकास दिवस (26 जुलाई 2026) तक अधिकतम संख्या में नए राशन कार्ड जारी किए जाएं और 5 अगस्त 2026 तक निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत हासिल किया जाए।

    इस संबंध में जिला आपूर्ति शाखा ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान के दौरान पात्र परिवारों के आवेदन प्राप्त करने से लेकर सत्यापन और अनुमोदन की पूरी प्रक्रिया तय समय-सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Smart PDS Portal से होंगे ऑनलाइन आवेदन

    जिलाधिकारी ने बताया कि नए राशन कार्ड के लिए आवेदन Smart PDS Portal के माध्यम से ऑनलाइन लिए जाएंगे। पंचायत स्तर पर पात्र परिवारों से आवेदन भरवाने, उनका समयबद्ध सत्यापन कराने और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

    अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र, जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेता तथा अन्य संबंधित कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    तीन दिन में पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया

    जिला प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए समय-सीमा तय की है। आवेदन प्राप्त होने के बाद T+1 Day पर भौतिक सत्यापन, T+2 Day पर रैंडम जांच और T+3 Day तक अंतिम अनुमोदन की कार्रवाई पूरी करनी होगी। अभियान के दौरान सभी प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन ऑनलाइन और गूगल शीट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी भी आवेदन को लंबित न रहने दिया जाए।

    60,994 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य

    उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मधुबनी जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत 39,48,894 लाभार्थियों की सीमा निर्धारित है। वर्तमान में 36,91,643 लाभार्थी योजना से आच्छादित हैं, जिससे जिले में 2,57,251 लाभार्थियों को शामिल करने की क्षमता अभी शेष है।

    इसी आधार पर जिले में 60,994 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है। इनमें 26 जुलाई 2026 तक 39,036 नए राशन कार्ड और 5 अगस्त 2026 तक अतिरिक्त 21,958 राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।

    इसके लिए प्रशासन ने 26 जुलाई तक प्रतिदिन औसतन 5,577 और 5 अगस्त तक प्रतिदिन 2,196 राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    लंबित आवेदन नहीं रहने के निर्देश

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी पात्र परिवार का आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। अभियान की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी और लक्ष्य से पीछे रहने वाले प्रखंडों की विशेष निगरानी की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

    Anand Sharma DM Bihar News Bihar Ration Card Breaking News Food Security Scheme Food Supply News Government Scheme Hindi News Latest News Madhubani Administration Madhubani News New Ration Card NFSA Panchayat Vikas Diwas PDS Bihar Public Distribution System Ration Card Campaign Ration Card Online Ration Card Update Smart PDS Portal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में 15 दिवसीय आयुष्मान कार्ड अभियान शुरू, SC-ST टोलों में घर-घर बनेंगे कार्ड
    Next Article मधुबनी के सदुलहपुर में सहयोग शिविर, 51 में से 44 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर

    July 22, 2026

    सीतामढ़ी में एसपी ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 22, 2026

    सीतामढ़ी में ‘नया सवेरा अभियान-3.0’ के तहत निबंध प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया बाल संरक्षण का संदेश

    July 22, 2026

    सीतामढ़ी के स्कूल-कॉलेजों में साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा का दिया गया संदेश

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर

    By adminJuly 22, 20260

    सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण के लिए सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की…

    सीतामढ़ी में एसपी ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 22, 2026

    सीतामढ़ी में ‘नया सवेरा अभियान-3.0’ के तहत निबंध प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया बाल संरक्षण का संदेश

    July 22, 2026

    सीतामढ़ी के स्कूल-कॉलेजों में साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा का दिया गया संदेश

    July 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (430)
    • Breaking News (1,357)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (110)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?