Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मधुबनी: राम सागर टोल स्कूल में 15 लाख से बनेंगे दो कमरे

    September 8, 2026

    मधुबनी में पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमणमुक्त, आवागमन हुआ सुगम

    September 8, 2026

    मधुबनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ऑनलाइन OPD पर जोर

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ऑनलाइन OPD पर जोर
    Bihar

    मधुबनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ऑनलाइन OPD पर जोर

    adminBy adminSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी, 7 सितंबर 2026। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल हेल्थ सिस्टम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

    मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में सामने आया कि जिले में प्रथम तिमाही के दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में 102 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। इसमें लौकही, अंधराठाढ़ी और मधेपुर प्रखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा। गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की निर्धारित खुराक उपलब्ध कराने में भी जिले का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया।

    जिले के सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को मिलाकर कुल 6,646 प्रसव कराए गए। झंझारपुर और खुटौना प्रखंड का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। वहीं, सदर अस्पताल मधुबनी में अगस्त महीने के दौरान 159 सफल सिजेरियन प्रसव कराए गए।

    शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में बताया गया कि अति कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए संचालित NRC केंद्र में झंझारपुर और खुटौना ने निर्धारित लक्ष्य से दोगुना बच्चों का दाखिला कर बेहतर प्रदर्शन किया। सदर अस्पताल स्थित SNCU में अगस्त महीने के दौरान 138 नवजात शिशुओं का सफल इलाज किया गया।

    डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 100 प्रतिशत ऑनलाइन OPD परामर्श दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई। कलुआही, खजौली, मधवापुर, मधेपुर और बेनीपट्टी PHC ने ऑनलाइन OPD परामर्श में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।

    त्वरित पंजीकरण के लिए ‘स्कैन एंड शेयर’ सेवा का भी व्यापक उपयोग किया गया। जिले में 76 प्रतिशत OPD परामर्श को Ayushman Bharat Health Account (ABHA) के तहत इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड से जोड़ा गया। इस मामले में सदर अस्पताल मधुबनी 98 प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिले में सबसे आगे रहा।

    दवा वितरण और जांच सेवाओं की समीक्षा में सामने आया कि OPD मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण की दर 104 प्रतिशत रही। अनुमंडलीय अस्पताल फूलपरास और राजनगर CHC का प्रदर्शन बेहतर रहा। वहीं, जिले के विभिन्न अस्पतालों में कुल 16,974 पैथोलॉजी जांच की गईं।

    बैठक के दौरान जिन चिकित्सकों का ऑनलाइन OPD अनुपात 95 प्रतिशत से कम पाया गया, उनके संबंध में विभागीय समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

    अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन प्रखंडों में संस्थागत प्रसव या पैथोलॉजी जांच का प्रतिशत कम है, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

    ABHA Bihar Health Bihar News Madhubani News NRC Center Scan and Share SNCU आनंद शर्मा ऑनलाइन OPD डिजिटल हेल्थ सेवा मधुबनी न्यूज मधुबनी स्वास्थ्य विभाग मातृ स्वास्थ्य शिशु स्वास्थ्य संतोष कुमार सदर अस्पताल मधुबनी संस्थागत प्रसव स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में पेंटिंग से बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
    Next Article मधुबनी में पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमणमुक्त, आवागमन हुआ सुगम
    admin

    Related Posts

    मधुबनी: राम सागर टोल स्कूल में 15 लाख से बनेंगे दो कमरे

    September 8, 2026

    मधुबनी में पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमणमुक्त, आवागमन हुआ सुगम

    September 8, 2026

    मधुबनी में पेंटिंग से बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

    September 8, 2026

    मधुबनी में DM आनंद शर्मा ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

    September 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    मधुबनी: राम सागर टोल स्कूल में 15 लाख से बनेंगे दो कमरे

    By adminSeptember 8, 20260

    मधुबनी। जिले में बच्चों को सुरक्षित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों…

    मधुबनी में पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमणमुक्त, आवागमन हुआ सुगम

    September 8, 2026

    मधुबनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ऑनलाइन OPD पर जोर

    September 8, 2026

    मधुबनी में पेंटिंग से बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (737)
    • Breaking News (1,396)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (199)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?