Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम, डीएम आनंद शर्मा ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
    Bihar

    मधुबनी में ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम, डीएम आनंद शर्मा ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

    adminBy adminJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी में ‘सेवा-संवाद-समाधान’ अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम ने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाना और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

    कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से 55 आवेदन और ऑफलाइन माध्यम से 38 आवेदन प्राप्त हुए।

    इन प्रमुख मामलों पर हुई सुनवाई

    जनसुनवाई के दौरान बेनीपट्टी प्रखंड के मधवापुर निवासी शिवलाल पासवान ने बासुकी बिहार उत्तरी पंचायत के मुख्य मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर आवेदन दिया।

    वहीं, दुर्गीपट्टी निवासी कृष्ण देव ठाकुर ने नल-जल योजना के कार्य का बकाया मानदेय भुगतान नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई।

    खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी पंचायत निवासी मनोज पंजियार ने तालाब उड़ाही और अतिक्रमण हटाने को लेकर आवेदन दिया। बाघा कुसमार पंचायत के एकडारा टोले के उमेश कुमार मंडल सहित ग्रामीणों ने सरकारी आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराकर आवागमन बहाल करने की मांग रखी।

    बिस्फी प्रखंड के सिमरी निवासी ऋषिकांत राउत ने अधिक बिजली बिल आने, मानसिक उत्पीड़न और अवैध रूप से बिजली कनेक्शन काटे जाने की शिकायत की। वहीं, बाबूबरही प्रखंड की घंघौर पंचायत निवासी ममता देवी ने विधवा महिला के दो नाबालिग बच्चों को बाल संरक्षण पोषण योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया।

    समय सीमा में शिकायतों के निपटारे का निर्देश

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद रहे और लोगों की शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    डीएम ने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं। यह पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है और प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाना है।

    नागरिक अपनी शिकायतें घर बैठे सहयोग शिविर RTMS पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

    RTMS जनसुनवाई जिलाधिकारी आनंद शर्मा बिहार प्रशासन मधुबनी मधुबनी समाचार सबका सम्मान जीवन आसान सरकारी शिकायत समाधान सहयोग शिविर सेवा संवाद समाधान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम में डीएम रिची पांडेय ने सुनीं 162 जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
    Next Article मधुबनी में LPG गैस की आपूर्ति सामान्य, 16,841 उपभोक्ताओं ने की बुकिंग; प्रशासन ने कालाबाजारी पर सख्ती के दिए निर्देश
    admin

    Related Posts

    CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    ‘SIR की आड़ में काटे गए विपक्षी दलों के वोट’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार चुनाव आयोग पर बोला हमला

    October 10, 2026

    कुशीनगर में जायदाद विवाद का खूनी अंजाम, पहली पत्नी ने बच्चों संग मिलकर की पति की हत्या

    October 10, 2026

    उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, हर जिले में आंदोलन का एलान; नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?