Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ, डीएम ने छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    Bihar

    मधुबनी में विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ, डीएम ने छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    adminBy adminAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी, 25 अगस्त 2026। छात्रों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से मधुबनी में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत की गई। जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

    शिविर में विद्यार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें पोर्टल पर आवेदन करने, शिकायत दर्ज कराने, उसके निस्तारण की निर्धारित समय-सीमा और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया।

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी किसी भी समस्या या शिकायत को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    डीएम ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर देना और उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा करने की अपील की।

    संवाद के दौरान छात्रों ने छात्रावासों की पुस्तकालय व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की उपलब्धता और छात्रावासों के नियमित निरीक्षण से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं।

    विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को छात्रावासों में संचालित पुस्तकालयों का ऑडिट कराने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की जरूरतों को देखते हुए पुस्तकालयों में विश्वसनीय, उपयोगी और नवीनतम संस्करण की गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

    जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी और लेटेस्ट एडिशन की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

    इस दौरान प्राणीशास्त्र (जूलॉजी ऑनर्स) के छात्र सचिन कुमार ने विद्यार्थी सहयोग शिविर की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को बिना किसी प्रतिकूल परिणाम की चिंता के अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष खुलकर रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और सरकार के प्रति आभार जताया।

    विद्यार्थियों ने छात्रावासों में जिला प्रशासन की ओर से नियमित निरीक्षण कराने का अनुरोध भी किया। इस पर जिलाधिकारी ने छात्र हित से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि, जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पाण्डेय, जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी, अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी अतुल विक्रम, कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद वर्मा, राशिद नवाज, आईटी मैनेजर आरसीसी मधुबनी निरंजन कुमार और छात्रावास अधीक्षक डॉ. विजय शंकर पासवान समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    जिला प्रशासन के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों और अंबेडकर छात्रावासों सहित 50 से अधिक स्थानों पर विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में छात्रों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें खुलकर रखीं। प्रशासन की ओर से उनके मामलों के जल्द निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई।#Madhubani #MadhubaniNews #AnandSharma #StudentSupportCamp #VidyarthiSahyog #StudentWelfare #StudentPortal #EducationNews #BiharNews #StudentIssues #LibraryAudit #CompetitiveExams #मधुबनी #विद्यार्थीसहयोग #छात्रहित #बिहारन्यूज़

    Madhubani DM Student Complaint Portal Student Support Camp Student Welfare Vidyarthi Sahayog Portal Vidyarthi Sahayog Shivir छात्र हित मधुबनी डीएम विद्यार्थी सहयोग पोर्टल विद्यार्थी सहयोग शिविर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleतिलक ताजपुर में मारुति मेधा सम्मान एवं तुलसी जन्मोत्सव समारोह 26 अगस्त को
    Next Article मधुबनी के डामू विद्यालय की अनोखी पहल, ‘पौधा मेरा, जिम्मेदारी मेरी’ अभियान से जुड़ेंगे छात्र
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सुविधाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने एक्सरे यूनिट तत्काल ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने के दिए निर्देश

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचे डीएम, विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों से किया सीधा संवाद

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    By adminAugust 26, 20260

    सीतामढ़ी, 25 अगस्त 2026। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के आदेश…

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026

    बेलसंड में विधायक कार्यालय की घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पिस्टल-कारतूस बरामद

    August 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (620)
    • Breaking News (1,371)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (194)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?