Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    October 22, 2026

    शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सीतामढ़ी पुलिस प्रतिबद्ध है।

    October 22, 2026

    शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सीतामढ़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में राजस्व मामलों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
    Bihar

    मधुबनी में राजस्व मामलों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

    adminBy adminSeptember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को अपर समाहर्ता, मधुबनी की अध्यक्षता में जिले के सभी अंचल अधिकारियों (CO), भूमि सुधार उप समाहर्ताओं (DCLR), राजस्व प्रभारियों और राजस्व शाखा के अन्य कर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    समीक्षा के दौरान SLSP के तहत लंबित आवेदनों और उनके अनुपालन प्रतिवेदन (ATR) की अंचलवार स्थिति की जानकारी ली गई। आगामी 8 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन और लंबित आवेदनों पर अद्यतन कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    अपर समाहर्ता ने संबंधित अंचल अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए समय पर ATR उपलब्ध कराने का विशेष निर्देश दिया।

    बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए लंबित अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) और भूमि की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ PHC और विद्यालयों के लिए आवश्यक सरकारी भूमि उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए, ताकि आधारभूत संरचनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी न हो।

    उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर बैठक आयोजित करने तथा आवश्यकतानुसार उनके सहयोग से उपयुक्त सरकारी भूमि की पहचान और उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    अपर समाहर्ता ने संबंधित DCLR को अपने अधीनस्थ अंचलों में राजस्व मामलों की नियमित समीक्षा करने और लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित पदाधिकारी से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा गया।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिले के सभी अंचल अधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजस्व प्रभारी एवं राजस्व शाखा के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

    Additional Collector Madhubani ATR Bihar News CO Madhubani DCLR Madhubani Madhubani Administration Madhubani News PHC के लिए भूमि Revenue Review Madhubani SLSP अंचल अधिकारी अपर समाहर्ता मधुबनी आंगनबाड़ी केंद्र भूमि सुधार उप समाहर्ता मधुबनी न्यूज राजस्व मामलों की समीक्षा राजस्व विभाग लंबित आवेदन विद्यालय के लिए सरकारी भूमि सरकारी जमीन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका
    Next Article सीतामढ़ी में DM का औचक निरीक्षण, 17 कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
    admin

    Related Posts

    CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    ‘SIR की आड़ में काटे गए विपक्षी दलों के वोट’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार चुनाव आयोग पर बोला हमला

    October 10, 2026

    कुशीनगर में जायदाद विवाद का खूनी अंजाम, पहली पत्नी ने बच्चों संग मिलकर की पति की हत्या

    October 10, 2026

    उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, हर जिले में आंदोलन का एलान; नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    By adminOctober 22, 20260

    [10/21/2026 9:09 AM] Prithvi News Channel: डीएम की पहल से दुर्गा पूजा में सुरक्षा एवं…

    शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सीतामढ़ी पुलिस प्रतिबद्ध है।

    October 22, 2026

    शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सीतामढ़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।

    October 22, 2026

    3% डीए बढ़ोतरी का इंतजार खत्म! कल महंगाई भत्ते का एलान कर सकती है सरकार? कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

    October 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,468)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?