Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्या है 3-भाषा रूल? जिसका अन्नामलाई ने किया विरोध, कहा- बिना बात के बढ़ रहा मानसिक तनाव

    May 26, 2026

    PM पर भ्रामक वीडियो शेयर करने वाली लेखिका को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

    May 26, 2026

    दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: केंद्र ने हाई कोर्ट को दिया भरोसा, 5 जून को जमीन पर नहीं होगा जबरन कब्जा

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»मधुबनी में गैस-पेट्रोल का भरपूर स्टॉक, प्रशासन ने जारी की अपील
    Breaking News

    मधुबनी में गैस-पेट्रोल का भरपूर स्टॉक, प्रशासन ने जारी की अपील

    adminBy adminMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के मधुबनी जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी जानकारी साझा की है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक भंडारण की जरूरत नहीं है।

    जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 25 मई 2026 तक जिले में कुल 27 हजार 613 एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों के माध्यम से जिले में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

    मधुबनी जिले में कुल 99 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और जिला प्रशासन लगातार गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रहा है, ताकि हर उपभोक्ता तक समय पर गैस पहुंच सके।

    प्रशासन ने बताया कि पूर्व में जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 4 गैस एजेंसियों को सील भी किया जा चुका है। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि उपभोक्ताओं के हितों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च 2026 से 24 मई 2026 तक जिले में कुल 11 लाख 70 हजार 306 गैस बुकिंग दर्ज की गई हैं। वहीं केवल 24 मई को एक दिन में 14 हजार 632 बुकिंग प्राप्त हुईं, जबकि उसी दिन तेल कंपनियों से जिले को 8 हजार 332 सिलेंडर उपलब्ध कराए गए।

    जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई एजेंसी उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि मांगती है, वितरण में लापरवाही करती है या लोगों को परेशान करती है, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक गैस बुकिंग न करें, घरेलू गैस का उपयोग केवल घरेलू कार्यों में करें और किसी भी तरह की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध भंडारण की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

    इसके अलावा जिले में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध बताया गया है। प्रशासन के अनुसार 25 मई 2026 तक जिले में 504.7 हजार लीटर पेट्रोल और 665.3 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल उपलब्ध है।

    जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल और डीजल का अनावश्यक भंडारण न करें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना की संभावना न बने।

    पूरी स्थिति पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबकरीद पर मधुबनी हाई अलर्ट, 417 जगहों पर सुरक्षा तैनात
    Next Article सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
    admin

    Related Posts

    क्या है 3-भाषा रूल? जिसका अन्नामलाई ने किया विरोध, कहा- बिना बात के बढ़ रहा मानसिक तनाव

    May 26, 2026

    PM पर भ्रामक वीडियो शेयर करने वाली लेखिका को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

    May 26, 2026

    दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: केंद्र ने हाई कोर्ट को दिया भरोसा, 5 जून को जमीन पर नहीं होगा जबरन कब्जा

    May 26, 2026

    इबोला अलर्ट के बाद अमृतसर एयरपोर्ट सतर्क, यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; अफ्रीकी देशों के आने वालों पर खास नजर

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    क्या है 3-भाषा रूल? जिसका अन्नामलाई ने किया विरोध, कहा- बिना बात के बढ़ रहा मानसिक तनाव

    By adminMay 26, 20260

    भारतीय जनता पार्टी के नेता के. अन्नामलाई ने मंगलवार को केंद्र सरकार से अपील की…

    PM पर भ्रामक वीडियो शेयर करने वाली लेखिका को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

    May 26, 2026

    दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: केंद्र ने हाई कोर्ट को दिया भरोसा, 5 जून को जमीन पर नहीं होगा जबरन कब्जा

    May 26, 2026

    इबोला अलर्ट के बाद अमृतसर एयरपोर्ट सतर्क, यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; अफ्रीकी देशों के आने वालों पर खास नजर

    May 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (66)
    • Breaking News (1,287)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?