समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 04/05/2026
================ मधुबनी जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता

———दिनांक-04.05.2026 को 47 हजार 499 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध

——जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से भेज सकते है शिकायत या सुझाव


मधुबनी 04 मई 2026

 *मधुबनी जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है एवं आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। दिनांक-04.05.2026 को 47 हजार 499 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध है। मधुबनी जिला में गैस की आपूर्ति सभी कंपनियों के  103 वितरकों के द्वारा की जा रही है। दिनांक-01.03.2026 से 03.05.2026 तक कुल ग्राहकों के द्वारा 8 लाख 81 हजार 237 सिलिंडरों के लिए बुकिंग की गई है।*

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उनके घर तक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर जाने की आवश्यकता नही है। धैर्य बनाकर रखें एवं अपनी बारी का इंतजार करें। सभी ग्राहक किसी प्रकार की चिंता नही करें एवं अफवाहों पर ध्यान भी नही दें। ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे एवं आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पढ़ें।
वर्तमान समय में एल.पी.जी. सिलिंडर डिलीवरी के उपरांत अगला बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन पर ही होगा।* अपने मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी.(डी.ए.सी.) प्राप्त कर भेंडर के माध्यम से ही गैस सिलिंडर प्राप्त करें।
समस्या के समाधान एवं शिकायतों को दर्ज कराने हेतु गैस कंपनी के ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर-1906, आई.ओ.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-23333-555, बी.पी.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-22-4344 एवं एच.पी.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-2333-555 पर संपर्क करें।
साथ ही जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस के संबंध में उपलब्ध कराए गए गूगल लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdFS09bnZE8LfNU4Qw_88jHtp_TkN2FBR5DtCaAQLeKRgdaKw/viewform?Koi=1 पर सभी आमजन शिकायत अथवा सुझाव दर्ज करें। जिस पर जिलाधिकारी स्तर से दिए गए निदेश के आलोक में नियमानुकूल अग्रेत्तर कारवाई की जाती है। साथ ही
जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06276-222576 पर भी शिकायतों/सुझावों की जानकारी दें सकते है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है।

वही जिले के सभी पेट्रॉल पम्पों पर दिनांक-04.05.2026 को 413.8 हजार लीटर पेट्रॉल तथा डीजल(हाई स्पीड डीजल) 620 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन के द्वारा आमजनों से पेट्रॉल-डीजल का अनावश्यक भंडारण नही करने की अपील की गई। ताकि किसी प्रकार की घटना/दुर्घटना नही घटें।

  • ——————————————————————-।

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।———————- ———————————————-

DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version