भारत-नेपाल सीमा पर 51 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी द्वारा संयुक्त छापेमारी में मिली बड़ी सफलता, ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार
दिनांक 18.04.26 को प्राप्त आसूचना के आधार पर 51 बटालियन एस एस बी के कन्हवा समवाय के कार्यक्षेत्र के ग्राम– मछपकौनी, वार्ड न.-09 में स्थित दिलीप कुमार के मकान एवं दुकान में एस.एस.बी, स्थानीय पुलिस एवं STF द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। तलासी के दौरान उक्त स्थान से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गई, जो इस प्रकार हैं:-

  1. Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen कैप्सूल – 11976,
  2. Nimazepam Tablet L.P – 1240,
  3. Tablet L.P – 9300,
  4. Spasmo Proxyvon Plus कैप्सूल – 936,
  5. Nitrazepam Tablet – 3920,
  6. Codeine Phosphate एवं Triprolidine Hydrochloride सिरप – 967 बोतल (प्रत्येक 100 मि.ली.)
    उक्त नशीली दवा के साथ 02 मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल फोन, ₹13,350/- नेपाली मुद्रा एवं ₹250/- भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई। गिरफ्तारी के उपरांत पुछ-ताछ के दौरान मोहित यादव नामक व्यक्ति का नाम नशीली दवाओं के डिलीवरी करवाने वाले के रुप में उजागर हुआ है। जब्त नशीली दवाओं एवं गिरफ्तार तस्करों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सुपुर्द कर दिया गया। सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु 51 बटालियन एस एस बी द्वारा स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version