सीतामढ़ी। बैरगनिया थाना पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने 3 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरया टोला अशोगी के समीप की गई।
संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 4.41 ग्राम कोकीन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। बरामद पदार्थ का अनुमानित मूल्य करीब 2 लाख 20 हजार 500 रुपये बताया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बि कुमार, निवासी पचटक राम, थाना बैरगनिया, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है।
मामले को लेकर बैरगनिया थाना कांड संख्या 220/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस और SSB की इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
