बीस सूत्री की बैठक में भड़के अध्यक्ष, सुपर बास हो गये हैं कर्मचारी
बथनाहा – प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन के सभाकक्ष में बीस सूत्री की बैठक आयोजित होनी थी। लेकिन बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों की खोजबीन करते हुए अध्यक्ष बिकाऊ सिंह कुशवाहा ने स्थगित कर दिया। वहीं अध्यक्ष श्री बिकाऊ ने भड़कते हुए सभाकक्ष में बताया कि प्रखंड में पदस्थापित पदाधिकारी व कर्मचारी कार्य में शिथिलता बरतते हैं। यहां तक बहुतेरे पदाधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे, जिनके कारण बैठक नहीं हो सकी। हालांकि बीडीओ बथनाहा राजाराम पासवान ने आगामी बैठक 11 अप्रैल को निर्धारित किया है, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होने की बात बताया है। हालांकि बैठक में बीडीओ राजाराम पासवान, अंचलाधिकारी, बीपीआरओ रामचंद्र यादव,पी ओ राहुल कुमार, बीईओ मनोज कुमार, सीडीपीओ रीमा कुमारी समेत अन्य कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं प्रखंड क्षेत्र विभिन्न बैंकों व थानाध्यक्षों की गैर मौजूदगी के कारण बीससूत्री अध्यक्ष श्री बिकाऊ ने गहरी नाराजगी व्यक्त किया।
