अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

सोनबरसा – प्रखंड क्षेत्र के कचोर पंचायत के वार्ड 4 के निवासियों ने महारानी स्थान के निकट एकत्रित होकर भुतही थाना पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीं स्थानीय थाना पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगाते हुए अपराधियों को प्रश्रय देने व गिरफ्तार नहीं करने का आरोप भी लगाया। हालांकि मौके पर स्थानीय समाजसेवी वीरेंद्र मिश्रा व चुन्नू कुमार मिश्रा ने आक्रोशित ग्रामीणों को मौकै पर पहुंचकर शांत कराया व थानाध्यक्ष से मिलकर बात करने की भी बात बताया।

क्या है मामला

बीते 25 मार्च के शाम साढ़े 6 बजे के लगभग कचोर गांव के वार्ड 4 के वार्ड सदस्य अशोक पासवान पर कुछ असामाजिक तत्वों ने गाली – गलौज व जान से मार देने की धमकी देते हुए पिस्तौल से फायरिंग किया। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर अफरा – तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को भी दिया। जहां सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दो खोखा भी बरामद किया। जिसके बाद पीड़ित अशोक कुमार ने मामले में अपने ही ग्रामीण अशर्फी पासवान के पुत्र राजन पासवान , ललन पासवान एवं मनोज राम के पुत्र ऋतिक कुमार व कन्हौली थाना क्षेत्र के पिपरा घाट निवासी अमित कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराया। वहीं पीड़ित श्री अशोक ने बताया कि घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद पुलिस अब तक न ही किसी अपराधियों को गिरफ्तार किया है और न ही घटनास्थल पर दुबारा जांच करने आए हैं। जबकि अपराधी नशे की हालत में घर पर धमकी देकर चले जाते हैं। जिससे मेरे परिजन दहशत में हैं। वहीं बताया कि कुछ स्थानीय ग्रामीणों की अपराधियों से सांठगांठ भी है और नशे के के धंधे में भी संधू हैं, लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। वहीं पीड़ित श्री अशोक ने बताया कि कचोर पंचायत के पूर्व मुखिया स्व मधुरेंद्र कुमार मिश्रा ऊर्फ मुन्ना मिश्रा के चारपहिया वाहन से चालक भी है। जिसे चलाने से अपराधी बराबर मना कर रहे हैं। जिसे नहीं मानने पर अपराधियों द्वारा घटना कारित की गई। वहीं मामले को लेकर भुतही कार्यकारी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version