जगत जननी माता सीता जन्मभूमि पुनौरा धाम का दिव्य दर्शन करने पहुंचे हाजीपुर सोनपुर और नेपाल के तीर्थयात्री।
सोनपुर में भव्य श्री हनुमान मंदिर के निर्माण पूर्ण होने पर वहां से ट्रक पर चौबीस घंटा अष्टायम करते हुए जनकपुर धाम की यात्रा पर निकले अट्ठाइस सदस्यी टोली ने माता सीता जन्मभूमि पुनौरा धाम का दिव्य दर्शन किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक इंद्रपाल जी के नेतृत्व में आए सभी अतिथियों ने सीता जन्मभूमि का दर्शन पूजन किए।इंद्रपाल जी ने कहा धर्मजागरण हेतु धार्मिक यात्रा से भक्ति भाव का जागरण होता है। सामाजिक विषमता दूर होती है समरस समाज निर्माण होता है। भेदभाव को मिटाकर सभी एक साथ धार्मिक यात्रा करते है।भारत नेपाल का संबंध त्रेतायुग से आजतक मजबूत है।सांस्कृतिक एकता का आधार धर्म जागरण जनजागरण यात्रा होता है।सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा के निदेशक आग्नेय कुमार ने सीता जन्मभूमि पंच तीर्थ दर्शन पुस्तिका प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया।साथ ही सभी आगंतुकों से सीता जन्मभूमि के पंच तीर्थ दर्शन करने का आग्रह किए।भक्त सीता कुंड से जल भरकर माता जन्मस्थली को प्रणाम किया।श्री हनुमान मंदिर निर्माण का श्रेय माता जानकी जी का आशीर्वाद माना।महावीर मंदिर न्यास पटना द्वारा जानकी जन्मभूमि पर संचालित सीता रसोई में प्रसाद ग्रहण कर सभी भक्त जनकपुर धाम के लिए प्रस्थान किए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version