Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

    November 4, 2026

    नशामुक्त बिहार अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख
    Bihar

    प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

    adminBy adminNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्वच्छता की शपथ, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाना भविष्य के लिए मजबूत आधार : डीपीओ आनंद अंकित
    मधुबनी,
    31 अक्टूबर, 2026

    जिला गंगा समिति नमामि गंगे, मधुबनी के तत्वावधान में संचालित विशेष अभियान 6.0 के तहत आज +2 वॉटसन उच्च विद्यालय, मधुबनी में स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें +2 शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय, मधुबनी, वॉटसन मध्य विद्यालय, मधुबनी एवं +2 वॉटसन उच्च विद्यालय, मधुबनी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    कार्यक्रम के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में +2 वॉटसन उच्च विद्यालय के कृष कुमार ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर रामपट्टी +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्नेहा वत्स ने द्वितीय, +2 वॉटसन उच्च विद्यालय के अभिनव कुमार ने तृतीय तथा वॉटसन मध्य विद्यालय, मधुबनी के शौर्य कृष्णा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
    वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गायन विधा में सरस्वती विद्या मंदिर (+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय), रामपट्टी की स्नेहा वत्स तथा +2 शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय, मधुबनी की साक्षी कुमारी, संध्या कुमारी एवं अंशुप्रिया की टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी। नृत्य विधा में वॉटसन मध्य विद्यालय, मधुबनी की नव्या कुमारी, मानवी झा एवं राधिका कुमारी ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की।
    इसी क्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध रहने की शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
    सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिक्षक पवन कुमार, कुमारी पुष्पम, अवनीश कुमार एवं मधु कुमारी ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने की।
    इस अवसर पर डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बच्चों और युवाओं में इन विषयों के प्रति जागरूकता पैदा करना भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करना है। ऐसे रचनात्मक आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरने के साथ-साथ उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी एवं सामाजिक चेतना का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं समाज में स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन शिक्षक मनीष कुमार कर्ण ने किया।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleस्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के नारों से गूंजा सलहा, छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
    Next Article मधुबनी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
    admin

    Related Posts

    विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

    November 4, 2026

    नशामुक्त बिहार अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    November 4, 2026

    20 सूत्री की बैठक में जिले में पांच नए नगर पंचायत का गठन, दो नगर पंचायत का नगर परिषद में उत्क्रमण के प्रस्ताव को समिति द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया।

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

    By adminNovember 4, 20260

    समाहरणालय सीतामढ़ी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–02-11-2026 कायाकल्प अभियान के तहत शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं अन्य संस्थानों की…

    नशामुक्त बिहार अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    November 4, 2026

    20 सूत्री की बैठक में जिले में पांच नए नगर पंचायत का गठन, दो नगर पंचायत का नगर परिषद में उत्क्रमण के प्रस्ताव को समिति द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया।

    November 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,069)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?