पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, सीतामढ़ी में प्राचार्य सह पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित के नेतृत्व में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों का 30km का सफल रात्रि रूट मार्च आयोजित किया गया। रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं में टीम वर्क, सहनशीलता एवं मानसिक दृढ़ता के गुणों का विकसित करना था। रूट मार्च पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी से प्रारंभ होकर पमरा़, पुनौरा, गौशाला, बड़ी बाजार एवं डुमरा होते हुए पुनः पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में समाप्त हुआ। पूरे रूट मार्च के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने कतारबद्ध होकर अनुशासित ढंग से मार्च करते हुए सहनशक्ति,धैर्य एवं अनुशासन का शानदार परिचय दिया।
[08/04, 11:39 am] Social Media: सुरसंड थाना कांड संख्या 558/24 (बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित मामले में ) दो प्राथमिकी अभियुक्तों 1.भूखन मुखिया उर्फ सुनील मुखिया एवं 2. छोटु मुखिया उर्फ अखिलेश मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version