पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में विमर्श कक्ष में जिला के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी बैंकों को CCTV कैमरों की कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करने, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम को सक्रिय रखने, पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड की प्रतिनियुक्ति करने एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, CSP संचालकों को हिदायत दी गई कि किसी भी व्यक्ति को संविदा/कॉन्ट्रैक्ट आधारित कार्य पर रखने से पूर्व उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से कर लें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version