Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा: सीतामढ़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण आयोजन

    June 16, 2026

    सीतामढ़ी की महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 16, 2026

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती दल अलर्ट, बैंकों, एटीएम और ज्वैलरी दुकानों की सुरक्षा जांच तेज

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»*पीएम सूर्य घर योजना से मधुबनी को मिलेगी 12 मेगावाट अतिरिक्त हरित* *ऊर्जा* , *12,700 बीपीएल परिवार* *होंगे लाभान्वित* : *जिलाधिकारी*
    Bihar

    *पीएम सूर्य घर योजना से मधुबनी को मिलेगी 12 मेगावाट अतिरिक्त हरित* *ऊर्जा* , *12,700 बीपीएल परिवार* *होंगे लाभान्वित* : *जिलाधिकारी*

    adminBy adminJune 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 14/06/2026*
    ==================
    ⬛ *पीएम सूर्य घर योजना से मधुबनी को मिलेगी 12 मेगावाट अतिरिक्त हरित* *ऊर्जा* , *12,700 बीपीएल परिवार* *होंगे लाभान्वित* : *जिलाधिकारी*
    *मधुबनी, 14 जून 2026* :
    राज्य में स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज पटना में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित 1278 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं कार्यारंभ भी किया गया।
    कार्यक्रम का राज्यव्यापी लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें मधुबनी समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष से जिलाधिकारी आनंद शर्मा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सभी कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
    इस अवसर पर जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मधुबनी जिले के 21 प्रखंडों की 105 पंचायतों के लगभग 12,700 बीपीएल परिवारों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के उपरांत जिले को लगभग 12 मेगावाट अतिरिक्त हरित ऊर्जा उपलब्ध होगी, जिससे न केवल ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी नई मजबूती मिलेगी।
    गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा पूर्व से ही घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। अब सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के बाद पात्र उपभोक्ताओं को बिजली व्यय में और अधिक राहत मिलेगी तथा वे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से सीधे लाभान्वित होंगे।
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा बिजली बिल के आर्थिक बोझ को कम करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय लक्ष्य को भी गति प्राप्त होगी।
    उन्होंने उपस्थित कार्यपालक अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए साथ ही सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए और कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।
    बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने पर भी बल दिया गया, ताकि मधुबनी जिला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो सके।
    जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केवल एक ऊर्जा परियोजना नहीं, बल्कि हरित एवं आत्मनिर्भर भविष्य की आधारशिला है। यह योजना आमजन के जीवन स्तर में सुधार, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। “समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कई लाभुकों ने भी सहभागिता की।उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को भी सुना। सभी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं दूरदर्शी पहल बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। लाभुकों ने कहा कि इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली व्यय में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा।” —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article*प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता ने जिले की महिला उद्यमी सिंपल कुमारी को आत्मनिर्भर बनने का अवसर किया प्रदान*vvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvv
    Next Article सीतामढ़ी में मां सीता जीवन चरित पर विचार गोष्ठी, कवियों ने प्रस्तुत की भावपूर्ण रचनाएं
    admin

    Related Posts

    बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा: सीतामढ़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण आयोजन

    June 16, 2026

    सीतामढ़ी की महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 16, 2026

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती दल अलर्ट, बैंकों, एटीएम और ज्वैलरी दुकानों की सुरक्षा जांच तेज

    June 16, 2026

    सीतामढ़ी के विभिन्न थानों में चौकीदारी परेड आयोजित, चौकीदारों को दिए गए विशेष निर्देश

    June 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा: सीतामढ़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण आयोजन

    By adminJune 16, 20260

    मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सीतामढ़ी में कड़े सुरक्षा इंतजाम सीतामढ़ी। बिहार मद्य…

    सीतामढ़ी की महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 16, 2026

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती दल अलर्ट, बैंकों, एटीएम और ज्वैलरी दुकानों की सुरक्षा जांच तेज

    June 16, 2026

    सीतामढ़ी के विभिन्न थानों में चौकीदारी परेड आयोजित, चौकीदारों को दिए गए विशेष निर्देश

    June 16, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (94)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (52)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?