प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही जिले के 4.86 लाख किसानों के बैंक खातों में 97.21 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंची।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की।
इस क्रम में कुशीनगर के किसानों को भी योजना का लाभ मिला। बैठक में उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना छह हजार रुपये तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। यह धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसानों को बीज, खाद सहित अन्य कृषि निवेश की जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद मिलती है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, आधार से बैंक खाते की लिंकिंग और फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करा लें। किसान आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी पात्रता और किस्त के भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं।
