समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 17/04/2026
पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने आज सौराठ सभागाछी पहुंचकर पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में उपलब्ध पांडुलिपियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अमूल्य ज्ञान-संपदा से लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि जिनके पास पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, वे आगे आकर इसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उन पांडुलिपियों का भी डिजिटाइजेशन कराया जा सके और उन्हें सुरक्षित रूप से संरक्षित किया जा सके।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश कुमार पाठक, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
—————————— ———————————————————————– ..*
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
