सीतामढ़ी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा के तहत परसौनी प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों को बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश चन्द्र ने की। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन सीतामढ़ी, यूनिसेफ बिहार और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

बैठक में परसौनी को पूर्व में घोषित बाल श्रम मुक्त प्रखंड के रूप में हासिल उपलब्धि को बनाए रखने और प्रखंड की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने के साथ-साथ बाल संरक्षण के लिहाज से मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बाल संरक्षण और बाल विवाह रोकथाम पर जोर

बैठक में बाल पंचायतों के गठन एवं सक्रिय संचालन, नियमित बाल सभा के आयोजन, बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने तथा ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समितियों की नियमित बैठक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण और उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने को लेकर भी आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में शामिल सभी प्रतिभागियों ने परसौनी प्रखंड को बाल हितैषी बनाने के साथ बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

यूनिसेफ और प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता विकास, बाल संरक्षण और शिक्षा से संबंधित गतिविधियों को आगे भी नियमित रूप से संचालित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुखिया दिनेश प्रसाद यादव, सिकंदर राय और राजो देवी, पंचायत सचिव दिलीप कुमार, संधीर कुमार और सौरभ सराज, प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक मुकेश पासवान, बीरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, कार्यपालक सहायक आरती कुमारी, अंजली कुमारी, स्नेहलता, कुमारी आरती और मनीषा कुमारी समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।#Parsauni #Sitamarhi #SitamarhiNews #BiharNews #ChildFriendlyPanchayat #ChildProtection #ChildLabourFree #ChildMarriageFree #UNICEFBihar #ChildRights #BalPanchayat #ChildEmpowerment #Education #BiharNews

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version