*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 17 /06/2026*
==================
⬛*नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी के कर्मियों ने लिया संकल्प*
⬛*‘नशा मुक्त सप्ताह’ के तहत सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन*
मधुबनी, 17 जून 2026
भारत सरकार के नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘नशा मुक्त सप्ताह’ के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी कार्यालय परिसर में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
नशीले पदार्थों से दूर रहने एवं लोगों को जागरूक करने की ली शपथ इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, समाज एवं कार्यक्षेत्र में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। शपथ के माध्यम से सभी ने स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इसके विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नशा उन्मूलन के प्रयासों में सहयोग करे और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करे। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मियों ने नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु निरंतर जन-जागरूकता फैलाने तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। —————————————————————————————* ..*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
