*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 25 /06/2026*
==================
⬛*नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी शक्ति-जिलाधिकारी।*
———— *नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर सामूहिक शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*।
⬛*नशे की लत पर विजय पाने वाले लोगों ने साझा किए अपने अनुभव, युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील*
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से नशा उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता फैलाने तथा समाज में नशा के विरुद्ध वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान केवल प्रशासनिक प्रयासों से सफल नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नशे के कारोबार एवं सेवन के विरुद्ध जागरूक रहने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के संचालक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), उत्पाद अधीक्षक तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशा मुक्ति के उपायों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पूर्व में नशे की लत का शिकार रहे तथा वर्तमान में उससे पूर्णतः मुक्त हो चुके व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार के सहयोग एवं नशा मुक्ति केंद्रों की सहायता से उन्होंने अपनी बुरी आदतों पर विजय प्राप्त की। उनके प्रेरणादायक अनुभवों ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, नशा मुक्ति केंद्र के संचालक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), उत्पाद अधीक्षक विजय कुमार ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश पाठक, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
समाप्त। —————————————————————————————* ..*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
