Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी की छात्रा का मॉल में मिला शव, पढ़ाई के लिए कर रही थी नौकरी; पुलिस जांच में जुटी

    July 26, 2026

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे मेजर जनरल गौतम, कुलपति ने किया भव्य स्वागत

    July 26, 2026

    मयूर विहार फेज-3 में बदहाल सड़कें और कूड़े से पटे डिवाइडर, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»नई सरकार की सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
    National

    नई सरकार की सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

    adminBy adminJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    (जन सम्पर्क शाखा)

    दिनांक 25.07.2026

    आज दिनांक 25.07.2026 को समाहरणालय स्थित परिचर्चा सभागार,में नई सरकार की “सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार पटना द्वारा आयोजित किया गया जिसका लाइव टेलीकास्ट सभी जिलों में किया गया।

    कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर,माननीय विधायक सुरसंड प्रोफेसर नागेंद्र राउत, एमएलसी श्रीमती रेखा कुमारी,जिलाधिकारी श्री रिची पांडे, अपर समाहर्ता ,राजस्व संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती,अपर समाहर्ता विभागीय जांच राहुल कुमार के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर उपस्थित माननीय सांसद सीतामढ़ी, श्री देवेश चंद ठाकुर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीते 100 दिनों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिन्होंने सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि यह केवल 100 दिनों की उपलब्धियों का सफर नहीं बल्कि विकसित समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने की मजबूत शुरुआत है।

    वही कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीते दिनों में शिक्षा ,स्वास्थ्य, पर्यटन, सुशासन और जन कल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर बिहार के विकास को नई गति और नई दिशा दी गई है। उन्होंने कहा कि सेवा ,संकल्प और समर्पण के 100 दिन केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं बल्कि विकसित ,समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार की मजबूत नींव है।

    कार्यक्रम के दौरान कार्तिक कुमार को राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन (under -13) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया।

    अतुल कुमार,वरीय लिपिक अनुमंडलीय अस्पताल ,पुपरी को सामाजिक सेवा, रक्तदान एवं मानवीय सेवा में सराहनीय कार्य एवं खेल जगत में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि को लेकर सम्मानित किया गया। वही ज्ञान भारतम् के अंतर्गत पांडुलिपियों के संरक्षण में सराहनीय कार्य करने के लिए श्री राम शरण अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान राज्यस्तरीय समारोह का सीधा लाइव टेलीकास्ट भी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा “सेवा, संकल्प एवं समर्पण ” की परिकल्पना, सरकार के प्रथम 100 दिनों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, उपलब्धियों तथा भविष्य की विकास रणनीति पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
    जिला स्तर पर लगभग पाँच मिनट की एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें विगत 100 दिनों में सीतामढ़ी जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
    जिला स्तरीय कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदियों की उपस्थिति भी थी।

    इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यालयों एवं पंचायत भवन/पंचायत सरकार भवनों में भी लाइव प्रसारण से माननीय मुख्यमंत्री महोदय का संदेश आमजनों ने सामूहिक रूप से सुना।

    100 Days Government Administrative News Bihar Development Bihar Government Bihar Government Program Bihar Latest News Bihar News Bihar Politics Bihar Updates Breaking News Development News Development Projects District Level Program District News Good Governance Governance News Government Event Government Scheme Hindi News India News Latest News Nitish Kumar Public Welfare Seva Sankalp Samarpan Vikas Diwas
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’ — प्रधान न्यायाधीश के इस्तीफे के बाद CJP की पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत भूषण ने बताई आगे की रणनीति
    Next Article सेवा, संकल्प, समर्पण : 100 दिन कार्यक्रम के तहत मधुबनी में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का हुआ भव्य प्रदर्शन
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी की छात्रा का मॉल में मिला शव, पढ़ाई के लिए कर रही थी नौकरी; पुलिस जांच में जुटी

    July 26, 2026

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे मेजर जनरल गौतम, कुलपति ने किया भव्य स्वागत

    July 26, 2026

    मयूर विहार फेज-3 में बदहाल सड़कें और कूड़े से पटे डिवाइडर, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    July 26, 2026

    संतकबीर नगर में जीजा-साली की मौत से सनसनी, रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव; पुलिस जांच में जुटी

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    सीतामढ़ी की छात्रा का मॉल में मिला शव, पढ़ाई के लिए कर रही थी नौकरी; पुलिस जांच में जुटी

    By adminJuly 26, 20260

    बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली एक छात्रा का शव एक मॉल परिसर में…

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे मेजर जनरल गौतम, कुलपति ने किया भव्य स्वागत

    July 26, 2026

    मयूर विहार फेज-3 में बदहाल सड़कें और कूड़े से पटे डिवाइडर, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    July 26, 2026

    संतकबीर नगर में जीजा-साली की मौत से सनसनी, रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव; पुलिस जांच में जुटी

    July 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (430)
    • Breaking News (1,357)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (144)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?