मधुबनी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सौराठ महोत्सव-2026 का आयोजन आगामी 25 एवं 26 नवंबर 2026 को सौराठ सभा गाछी, रहिका में किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से मिथिला की समृद्ध कला, संस्कृति, साहित्य, लोक परंपरा एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित, संवर्धित एवं व्यापक पहचान दिलाने की पहल की जा रही है।
महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 25 नवंबर को संध्या 05:30 बजे आयोजित समारोह में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में जिले के सभी माननीय मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं विधान परिषद के माननीय सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रहेगी।

प्रथम दिन (दिनांक – 25.11.2026) के कार्यक्रम एवं कलाकार

महोत्सव के प्रथम दिन 25 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत समूह लोकनृत्य का आयोजन होगा। वहीं, संध्या 05:30 बजे उद्घाटन समारोह के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन निम्नलिखित नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे:
• श्री बिपिन कुमार मिश्रा – शंखनाद
• श्री विकास झा एवं पायल ठाकुर – लोक कलाकार
• श्री दिनेश पासवान – लोक गायक
• सुश्री पिंकी मंडल – लोक गायिका
• श्री राम सेवक ठाकुर – उद्घोषक
• सुश्री मधु कुमारी एवं समूह – लोक नृत्य
• श्री प्रभाकर सुमन एवं समूह – म्यूजिकल बैण्ड
• श्री राजदेव राम एवं समूह – रसनचौकी

दूसरे दिन (दिनांक – 26.11.2026) के कार्यक्रम एवं कलाकार

महोत्सव के दूसरे दिन 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से समूह लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, संध्या 05:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन समारोह आयोजित होगा। इस दिन निम्नलिखित प्रसिद्ध गायक, कवि एवं कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे:
• श्री सर्वोत्तम मिश्रा एवं समूह – स्वरागिनी फ्यूजन बैण्ड
• श्री कुंज बिहारी मिश्रा – लोक गायक
• श्री विवेक वैराग – लोक गायक
• सुश्री सौम्या मिश्रा – लोक गायिका
• श्री राहुल कुमार राम एवं समूह – राहुल बैण्ड
• श्री आनन्द मोहन झा – उद्घोषक
• सुश्री साक्षी मिश्रा एवं समूह – लोक नृत्य
• श्री शम्भू शेखर – कवि
• श्री कमलेश प्रेमेन्द्र – कवि
• डॉ० रानी झा – कवयित्री
• श्री प्रीतम निषाद – कवि
• श्रीमती प्रिया प्रशांत झा – लोक गायिका
दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में मिथिला की लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक विविधताओं का संगम देखने को मिलेगा। समूह लोकनृत्य एवं समूह लोकगीत जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
जिला प्रशासन, मधुबनी की ओर से जिलेवासियों, कला प्रेमियों, साहित्यकारों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों एवं संस्कृति प्रेमियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है। सौराठ महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि मिथिला की गौरवशाली परंपरा, लोकजीवन और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version