मधुबनी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि त्याग, बलिदान और खुशियों का यह पावन पर्व सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

जिलाधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व हमें सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलते हुए हर प्रकार के त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। यह त्योहार अमन, शांति, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर आता है।

उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी लोगों को आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। समाज में प्रेम, सहयोग और पारस्परिक सम्मान की भावना को बढ़ावा देना ही इस पर्व का वास्तविक संदेश है।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी जिलेवासियों से पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सद्भाव के वातावरण में मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version