सीतामढ़ी। शाहिद रजा
ट्रक की ठोकर से 15 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत 5 घंटे तक सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया हंगामा।
सीतामढ़ी जिले के नानपुर पुपरी रुन्नी सैदपुर मुख्य सड़क पर ट्रक की ठोकर से 15वर्षीय मो रेहान की मौत ट्रक की ठोकर से घटनास्थल पर ही हो गयी जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने तक़रीबन 5 घंटे तक सड़क जाम कर दिया |
घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष रुपेश कुमार नानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश नानपुर अंचल अधिकारी चंदन कुमार पु अ नि सन्देश कुमार चितरंजन कुमार शशि कुमार शीर्ष सनोज कुमार ओमप्रकाश सशस्त्र बलो के साथ पहुंचकर लोगो को समझाने मे लगे हुए है परन्तु लोग मुआवजा और स्पीड ब्रेकर की मांग अड़े हुए थे |लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम रखा था बाद मे उचीत्त करवाई और स्पीड ब्रेकर के आश्वासन पर सड़क जाम हटा तब पुलिस ने शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया और ट्रक को जप्त कर थाना लाया |
जानकारी अनुसार मृतक मो रेहान के पिता मो मौशरफ अंसारी ने आपने पुत्र को दुकान से सामान लाने के लिये भेजा था वापस लौट के दौरान यह घटना घटी है।
