टेढ़ागाछ पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, रविता देवी व सुभाष कुमार ठाकुर विजयी।
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) टेढ़ागाछ की प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।झाला पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में रविता देवी को 768 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोकित आलम को 502 मत मिले। वहीं हलीम उद्दीन को मात्र 83 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार रविता देवी ने मोकित आलम को 266 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।वहीं डाकपोखर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सुभाष कुमार ठाकुर को 719 मत प्राप्त हुए, जबकि राजेश्वर सिंह को 366 मत मिले। सुभाष कुमार ठाकुर ने 353 मतों के अंतर से विजय हासिल की। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने से क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।
