ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के गांव तिरथली में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को करीब 3 करोड़ 16 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।
उन्होंने कहा कि जेवर अब पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर औद्योगिक निवेश और विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का लाभ हर गांव और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, बेहतर सड़क संपर्क और शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं और देश-विदेश के उद्यमी निवेश के लिए पहुंच रहे हैं।
