Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    June 20, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,
    National

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    adminBy adminJune 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक 18 जून 2026

     

    परसौनी, परिहार, बथनाहा एवं रुन्नीसैदपुर प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा संबंधित प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों का वेतन स्थगित करने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश।

    जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाले प्रखंडों के प्रति जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया।

    बैठक में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक असित रंजन, डीएम एंड ई संतोष कुमार, डीपीसी दिनेश कुमार, प्रतीक यादव, सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सहयोगी संस्थाओं पीरामल फाउंडेशन, पीएसआई इंडिया तथा वाधवानी एआई के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

    बैठक के दौरान प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए), हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की रैंकिंग, आगामी जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा, भव्या पोर्टल के माध्यम से ओपीडी सेवाओं की स्थिति एवं जर्नी टाइम, पल्स पोलियो अभियान की तैयारी, एईएस से बचाव एवं उपचार की तैयारी, फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रगति तथा आशा कार्यकर्ताओं के चयन सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

    समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि कुछ प्रखंडों का प्रदर्शन विभिन्न स्वास्थ्य मानकों पर अपेक्षित स्तर से कम है। इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी ने परसौनी, परिहार, बथनाहा एवं रुन्नीसैदपुर प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा संबंधित प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों का वेतन स्थगित करने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

    जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित क्षेत्रीय अनुश्रवण करने तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा टीकाकरण एवं जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

    बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं पहुंच में सुधार लाने के लिए सक्रिय एवं जवाबदेह भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी
    Next Article राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।
    admin

    Related Posts

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026

    एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता सामान्य एवं नियंत्रित।

    June 20, 2026

    लंबित मामलों एवं विभागीय प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।राजस्व, लोक शिकायत’ न्यायिक एवं विकास योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश।

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    By adminJune 20, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–18 जून 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET (…

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026

    एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता सामान्य एवं नियंत्रित।

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (117)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (65)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?