समाहरणालय, मधुबनी*

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

’दिनांक-02/05/2026

जिला नियोजनालय, मधुबनी के द्वारा दिनांक 06.05.2026 को जिला परिषद कैम्पस, मधुबनी में एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन* ———————————————
मधुबनी 02 मई 2026
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार सरकार जिला नियोजनालय, मधुबनी के माध्यम से दिनांक 06.05.2026 को जिला परिषद कैम्पस में एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें Elite Foods Pvt Ltd के द्वारा 50 रिक्तियां के विरूद्ध Trainee Production and Trainee Packing पद हेतु Bangaluru (Tamil Nadu) के लिए युवकों के बीच साक्षात्कार का आयोजन किया जाना है। जिसमें 10th, 12th ITI उतीर्ण अभ्यर्थियों का नियुक्ति किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों की उम्र सिमा 18-38 वर्ष निर्धारित किया गया है, तथा चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15000/- से 18000/- के साथ-साथ ESIC, PF, Gratutity आदि सुविधा भी मुहैया कराया जायेगा।

उक्त जानकारी नियोजन पदाधिकारी, निशांत रंजन ने दी और उन्होने कहा कि इस नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है तथा आवेदक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के साथ-साथ अपना बॉयोडाटा एवं पासपोर्ट साईज फोटो साथ में आवश्य लाए।

———————- ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भी नंबर पर 06276-222576 जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

[02/05, 7:46 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 02 /05/2026

⬛️ जन शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु मधुबनी के 26पंचायतों में 19 मई 2026 को “सहयोग शिविर” का होगा आयोजन————————-प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को निर्धारित पंचायतों में आयोजित होगा सहयोग शिविर। ————– – आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील।——————————————
मधुबनी, 02 मई 2026:
राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिले में “सहयोग शिविर” आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
जन शिकायतों के निष्पादन को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए वर्तमान व्यवस्थाओं के अतिरिक्त अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित किए जाएंगे।
यह पहल “सात निश्चय-3” के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के साथ किया जा सके। 19मई 2026 को जिले के चयनित 26 पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।सभी 26पंचायतों के लिए वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
🔹 शिविर आयोजन की मुख्य विशेषताएँ:
प्रत्येक पंचायत में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा निकट के सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा।
संबंधित पदाधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे।
प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निपटारा अथवा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
🔹 आवश्यक व्यवस्थाएँ:
आमजनों के बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सी/टेबल की व्यवस्था
पेयजल एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की उपलब्धता
शिविर के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था
🔹 आवेदन से संबंधित व्यवस्था:
शिविर आयोजन से पूर्व 30 दिनों तक आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी।
पंचायत, थाना, प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल स्तर के सभी पदाधिकारी आवेदन संग्रहण सुनिश्चित करेंगे।
🔹 पदाधिकारियों की भूमिका:
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शिविर के सफल आयोजन के लिए उत्तरदायी होंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version