समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 02/05/2026
■प्रगणकों ने घर-घर जाकर जुटाए जनगणना के आंकड़े*
——प्रगणकों के द्वारा नही मांगा जाएगा कोई भी दस्तावेज
मधुबनी 02 मई 2026 भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण में आज 02 मई से 31 मई 2026 तक चलनेवाले जनगणना में प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया।
विदित हो कि इस चरण का कार्य विशेष रूप से 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलनेवाले जनगणना के प्रथम चरण को “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कहा जाता है। इसके अंतर्गत सरकारी प्रगणक (Enumerator) घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र कर रहे है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, मकान की स्थिति, पानी, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाओं तथा घरेलू संसाधनों से संबंधित लगभग 33 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार जनगणना की सबसे खास बात यह है कि इसे डिजिटल तरीके से किया जा रहा है। सरकार ने नागरिकों को पहले ही “स्व-गणना (Self Enumeration)” की सुविधा दी थी, जो अप्रैल के मध्य से 1 मई 2026 तक उपलब्ध रही। इसमें लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते थे। प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा दर्ज करेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी। यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान ली गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जनगणना देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें, ताकि भविष्य की योजनाएं और भी बेहतर बनाई जा सकें।
जनगणना के क्रम में प्रगणक के द्वारा कोई दस्तावेज नही मांगा जायेगा। जैसे न आधार, न बैंक विवरण न ही संपत्ति से जुड़ा कोई कागजात। इसके साथ ही न कोई पैसा मांगा जाएगा, न कोई OTP, न कोई लिंक। सभी नागरिक धोखाधड़ी से सावधान रहें। किसी भी संदेह या धोखाधड़ी की सूचना के लिए 1855 टॉल फ्री नंबर डायल करें।
प्रगणक जब घर आये तो उन्हें उचित प्रवेश दें एवं पूरा सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
जनगणना कार्य मे लगे कर्मियों/प्रगणकों के कार्य मे किसी बाधा डालना या सहयोग न करना कानूनन दंडनीय है।
———————- ———————————————————————
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
DPRO,MADHUBANI
