Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    [03-10-2026 09:49 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ( U 14, 17, 19 ) खेल प्रतियोगिता मधुबनी जिला के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित किया गया,

    October 3, 2026

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति, नमामि गंगे

    October 3, 2026

    *गांधी जयंती पर वाट्सन मध्य विद्यालय में पौधरोपण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन, सामाजिक सरोकारों के प्रति किया जागरूक*

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में जिले में एलपीजी,पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग,सभी एम ओ ,सभी गैस एजेंसी,पेट्रोल पंप के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
    National

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में जिले में एलपीजी,पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग,सभी एम ओ ,सभी गैस एजेंसी,पेट्रोल पंप के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

    adminBy adminJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–20–06–2026

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में जिले में एलपीजी,पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग,सभी एम ओ ,सभी गैस एजेंसी,पेट्रोल पंप के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

    बैठक में विगत दिनों के दौरान विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री की विस्तृत समीक्षा की गई।
    समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ पेट्रोल पंपों द्वारा निर्धारित सामान्य औसत एवं लक्ष्य से अधिक मात्रा में तेल की बिक्री की गई है। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी उत्पन्न करना अथवा अनियमित ढंग से बिक्री करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि ईंधन की बिक्री पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए तथा निर्धारित नियमों एवं मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिन पेट्रोल पंपों पर असामान्य (एब्नॉर्मल) बिक्री दर्ज की गई है, उन्हें विशेष रूप से सचेत रहने की हिदायत दी गई।
    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच की जाए। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता, जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आता है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

    बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील अवस्था में रखें जाएं तथा उनकी रिकॉर्डिंग निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखी जाए।

    जिले में एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एजेंसी के प्रतिनिधियों को चेताया कि कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित पर प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में एलपीजी की कृत्रिम कमी उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं वितरकों को निर्देश दिया कि बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करें तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बैक लॉग में कमी आई है। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष रूप से होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    बैठक में उपस्थित सभी एसडीओ एवं मार्केटिंग ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाएं तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पूरी व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करते हुए नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
    उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में आज की तारीख में विभिन्न कंपनियों के 14.2 किलो का 20661 सिलेंडर उपलब्ध है जबकि डेली आवश्यकता 13000 ही है जबकि 19 किलो सिलेंडर की संख्या 1443 है।

    14.2 kg👇 आइओसीएल–8264 बीपीसीएल ––6551 एचपीसीएल – 5846
    –––––––––––––
    कुल – 20661

    बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृजकिशोर पांडेय ,जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिन्हा,डीपीआरओ कमल सिंह, सभी मार्केटिंग अधिकारी, पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में जल संकट पर DM सख्त: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
    admin

    Related Posts

    मॉडल स्कूलों में पहुंचकर पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

    October 1, 2026

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    [03-10-2026 09:49 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ( U 14, 17, 19 ) खेल प्रतियोगिता मधुबनी जिला के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित किया गया,

    By adminOctober 3, 20260

    [03-10-2026 09:49 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति, नमामि गंगे

    October 3, 2026

    *गांधी जयंती पर वाट्सन मध्य विद्यालय में पौधरोपण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन, सामाजिक सरोकारों के प्रति किया जागरूक*

    October 3, 2026

    गांधी जयंती पर वाटसन मध्य विद्यालय में पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित*

    October 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (939)
    • Breaking News (1,418)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (222)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?