प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 26 मार्च 2026
जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने आज जिला मुख्यालय स्थित लगमा के बलुआ एवं राघोपुर बखरी में अटल कला भवन परियोजना के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।अटल कला भवन निर्माण के के लिए उपयुक्त दो में से कोई एक स्थल का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा दोनों ही स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि निरीक्षण के उपरांत राघोपुर बखरी ही सूटेबल पाया गया है। जानकारी दी गई कि इस संबंध में अंतिम रिपोर्ट अंचल अधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा ।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भूमि के सीमाओं का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अटल कला भवन के निर्माण से सीतामढ़ी के कला प्रेमियों को सरकार के द्वारा एक बड़ी सौगात दी जाएगी। स्थानीय कलाकारों में बात को लेकर उत्साह है कि यह केंद्र उनके प्रतिभा को निखारने और उन्हें पहचान दिलाने में सहायक होगा ।इसकी क्षमता 620 सीट की होगी। जानकारी दी गई किअटल कला भवन के निर्माण होने के उपरांत इसका विविध प्रयोग किया जा सकेगा। आधुनिक संसाधन एवं नवीन तकनीक पर आधारित इस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकेगी। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता संजीव कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, डीसीएलआर सदर अमित राज, वरीय उप समाहर्ता अमूल्य रत्न, sdc मो इस्लाम उपस्थित थे।
