Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में कौशल विकास समिति की बैठक

    November 20, 2026

    सीतामढ़ी में कौशल विकास समिति की बैठक

    November 20, 2026

    महादलित टोले पहुंचे जिलाधिकारी, अनुसूचित जाति बैठका का किया निरीक्षण; स्थानीय लोगों से संवाद कर सुनीं समस्याएं

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जिलाधिकारी ने परिहार सीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता का लिया फीडबैक
    Bihar

    जिलाधिकारी ने परिहार सीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता का लिया फीडबैक

    adminBy adminNovember 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    जिला जनसंपर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 18 नवंबर 2026

    मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश

    जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परिहार का भ्रमण कर वहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था तथा विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों के कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।
    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, एक्स-रे कक्ष, औषधि वितरण केंद्र समेत अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों की संख्या, चिकित्सकीय सेवाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, जांच व्यवस्था तथा उपचार की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
    जिलाधिकारी ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में उनका अनुभव जाना तथा दवा, जांच, डॉक्टर से परामर्श और अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता को लेकर फीडबैक लिया। मरीजों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं सुझावों को उन्होंने गंभीरता से सुना।
    निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को और व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर चिकित्सकीय परामर्श, जरूरी जांच एवं दवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से आपातकालीन सेवाओं को पूरी तत्परता के साथ संचालित रखने का निर्देश दिया।
    उन्होंने अस्पताल में आवश्यक औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा जांच संबंधी सुविधाओं को सुचारु रूप से संचालित करने पर जोर दिया। मरीजों एवं उनके साथ आने वाले परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सहज वातावरण कायम रखने का भी निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित रूप से स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं एवं व्यवस्थाओं में निरंतर गुणात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिलाधिकारी ने परिहार प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण
    Next Article मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, लिया शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में कौशल विकास समिति की बैठक

    November 20, 2026

    सीतामढ़ी में कौशल विकास समिति की बैठक

    November 20, 2026

    महादलित टोले पहुंचे जिलाधिकारी, अनुसूचित जाति बैठका का किया निरीक्षण; स्थानीय लोगों से संवाद कर सुनीं समस्याएं

    November 20, 2026

    मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, लिया शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में कौशल विकास समिति की बैठक

    By adminNovember 20, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति 18 नवंबर 2026 किशोरियों को कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष जोर सीतामढ़ी,…

    सीतामढ़ी में कौशल विकास समिति की बैठक

    November 20, 2026

    महादलित टोले पहुंचे जिलाधिकारी, अनुसूचित जाति बैठका का किया निरीक्षण; स्थानीय लोगों से संवाद कर सुनीं समस्याएं

    November 20, 2026

    मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, लिया शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

    November 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,201)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?