Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प–2026 के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित

    October 8, 2026

    वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    अमृत सरोवर परिसर में विकसित होंगी आधुनिक एवं जनोपयोगी सुविधाएं,

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जिलाधिकारी ने चोरौत प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण
    Bihar

    जिलाधिकारी ने चोरौत प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    adminBy adminOctober 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    जिला जनसंपर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 07 अक्टूबर 2026

    जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा आज
    चोरौत प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित प्रशासनिक कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजन से संबंधित सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकासात्मक एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

    बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि काया कल्प अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक में इसके अतिरिक्त डिग्री कॉलेज, विभिन्न पेंशन योजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति, महादलित टोलों में शौचालय निर्माण, पंचायत सरकार भवन निर्माण की स्थिति, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण इत्यादि को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

    जिलाधिकारी ने कार्यालयों में संधारित विभिन्न पंजियों का भी अवलोकन किया। इस क्रम में कैश बुक, आगत-निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके संधारण एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अभिलेखों को नियमानुसार अद्यतन रखने तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया।

    उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं राजस्व से जुड़े अन्य मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

    बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों में संचालित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए।
    जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का भी निर्देश दिया।
    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।

    मौके पर निदेशक एन इ पी शशिकांत शर्मा,बीडीओ एवं सीओ चोरौत के साथ प्रखंड के प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछूटे एवं युवा मतदाताओं का होगा पंजीकरण
    Next Article अमृत सरोवर परिसर में विकसित होंगी आधुनिक एवं जनोपयोगी सुविधाएं,
    admin

    Related Posts

    सेवा संकल्प–2026 के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित

    October 8, 2026

    वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    अमृत सरोवर परिसर में विकसित होंगी आधुनिक एवं जनोपयोगी सुविधाएं,

    October 8, 2026

    छूटे एवं युवा मतदाताओं का होगा पंजीकरण

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सेवा संकल्प–2026 के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित

    By adminOctober 8, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 07.10.26 जिला जन-संपर्क कार्यालय, सीतामढ़ी “25 साल, 25 उपलब्धियाँ – सेवा, सुशासन…

    वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    अमृत सरोवर परिसर में विकसित होंगी आधुनिक एवं जनोपयोगी सुविधाएं,

    October 8, 2026

    जिलाधिकारी ने चोरौत प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    October 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (976)
    • Breaking News (1,419)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?