Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर* *नगर भवन में विशेष* *योग कार्यक्रम का* *आयोजन*

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क सक्रिय: महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि विवाद, मद्द निषेध एवं खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
    Bihar

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि विवाद, मद्द निषेध एवं खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

    adminBy adminJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–19–06–2026

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि विवाद, मद्द निषेध एवं खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

    भूमि विवादों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

    समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिले में लंबित भूमि विवादों ,मद्द निषेध एवं खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन भी मौजूद थे।

    बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रकार के भूमि संबंधित मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को आदेश दिया गया कि वे प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में भूमि विवाद समाधान शिविर एवं जनता दरबार का आयोजन करना नियमित रूप से जारी रखें, ताकि लोगों की समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित समाधान संभव हो सके। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इन बैठकों का लाभ उठा सकें।

    जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को भूमि विभाग से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा (रिव्यू) नियमित रूप से करने तथा उनकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक आयोजित बैठक की कार्यवाही (प्रोसिडिंग) जिला मुख्यालय को समय पर उपलब्ध कराएँ।

    बैठक में जिले में मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध खनन पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
    बैठक में जिलाधिकारी ने मद्य निषेध से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही मद्य निषेध कानून के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।
    खनन टास्क फोर्स की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में अवैध बालू खनन,मिट्टी खनन एवं परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खनन स्थलों का नियमित निरीक्षण, ओवरलोडिंग की जांच तथा राजस्व क्षति रोकने के लिए संयुक्त जांच अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।
    जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों—पुलिस, उत्पाद, खनन, परिवहन एवं राजस्व विभाग—को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleवह मस्जिद से बाहर निकला था और सरदार पटेल पर हमला किया था।
    Next Article “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।
    admin

    Related Posts

    ⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर* *नगर भवन में विशेष* *योग कार्यक्रम का* *आयोजन*

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क सक्रिय: महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट: बैंक, ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    ⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर* *नगर भवन में विशेष* *योग कार्यक्रम का* *आयोजन*

    By adminJune 22, 20260

    *समाहरणालय, मधुबनी* ================= *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ==================== *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 21/06/2026* ================== ⬛ *अंतर्राष्ट्रीय योग…

    सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क सक्रिय: महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    June 22, 2026

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट: बैंक, ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    June 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (132)
    • Breaking News (1,355)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (72)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?