समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
’दिनांक – 16/03/2026
■जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल एवं किशोर श्रम जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित*
मधुबनी 16 मार्च 2026
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को बाल एवं किशोर श्रम से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
*बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विशेष लोक अभियोजक (बाल श्रम एवं किशोर) श्रम से जिले के दोषी नियोजकों के विरुद्ध दायर प्राथमिकी की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में पृच्छा की गई, उनके द्वारा संतोषजक जवाब नहीं देने पर जिला पदाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई एवं स्पष्टीकरण की मांग की गई। *जिलाधिकारी द्वारा निर्देश श्रम अधीक्षक मधुवनी को निदेश दिया गया कि विमुक्त बाल श्रमिक का अद्यतन स्थिति से अगली बैठक में अवगत करावेन एवं शहर में बाल एवं किशोरों द्वारा ई-रिक्सा इत्यादि का परिचालन किया जाता है, तो उनके नियोजक / माता पिता पर भी विधिमान्य कारवाई करे। इसके अलावा समी ईंट भट्टों, लाइन होटल, सभी जगह जॉइंट ऑपरेशन चलाकर बाल श्रमिक को विमुक्त कराने हेतु निदेश दिया।*
*बैठक में डीडीसी, सुमन प्रसाद साह, श्रम अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, रश्मि, नगर आयुक्त, उमेश भारती, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि, जिला समन्यवयक, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति सदस्य सहित अन्य उपस्थि थे।
—————————- ———————————————————————–
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
DPRO,MADHUBANI
