समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 23/03/2026
===============
⬛️ जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित
——-सिनेमा हॉल, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के आसपास कड़ी निगरानी बरतने का दिए निदेश
——–एसएसबी, कस्टम एवं पुलिस के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अभियान चलाने के निर्देश।
————-सीमावर्ती प्रखंडों पर विशेष ध्यान देने हेतु दिए निर्देश। —————————————————————— मधुबनी 23 मार्च 2026——————————-
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि मादक पदार्थो से संबंधित छापेमारी के दौरान गवाह के रूप में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में चौकीदार/राजस्व कर्मचारी/पंचायत सचिव को नामित किया जाए।
साथ ही मादक पदार्थ पहचान किट उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को नशा मुक्त अभियान चलाने तथा विशेषकर सुखा नशा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों (Vibrant Village) के गांवों में तीव्रता के साथ छापेमारी अभियान चलाने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कारवाई एवं छापेमारी का विडियो एंव फोटो साफ-साफ तैयार किया जाए।
*जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि नशीली दवाओं/ड्रग्स के खतरे को रोकने के लिए प्रभावी उपायों को लागू करें। *उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आपसी समन्यवय बनाते हुए उक्त गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने नशीली दवाओं/मादक पदार्थ के दुष्प्रभाव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाने तथा इस कारोबार से जुड़े लोगों का नियमित रूप से चिन्हित। कर कारवाई करने का निदेश दिया।*
जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षकों को विशेषकर सभी दवा दुकानों, बॉर्डर एरिया में चल रहे दवा दुकानों पर विशेष निगरानी बरतने का निदेश दिया। —————————————————————————————– ..
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* नंबर पर06276-222576 जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
सड़क सुरक्षा न हो नारा, बना लो इसको जीवन धारा
=============== ===============
।**
# DPRO,Madhubani
