समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 23/03/2026

⬛️सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं , त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मधुबनी, 23 मार्च 2026:

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में “सेवा-संवाद-समाधान” अनुश्रवण प्रणाली के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन को प्रशासन से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जन-हितैषी बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दर्जनों नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर जिलाधिकारी द्वारा तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में प्राप्त प्रमुख आवेदनों में—
लदनियां-बाबूबरही आरसीडी सड़क स्थित सलखनिया के समीप पश्चिमी कोशी नहर पर बने संकरे पुल की चौड़ाई बढ़ाने का अनुरोध,
न्याय मित्र द्वारा अतिरिक्त प्रभार के मानदेय भुगतान की मांग,
भूमि पर अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें,
पर्चाधारी जमीन पर जबरन कब्जा एवं मारपीट की शिकायत,
सरकारी सड़क एवं रास्तों पर अतिक्रमण हटाने की मांग जैसे मुद्दे शामिल रहे।
इन सभी मामलों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहकर जिले भर से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।”
कार्यक्रम के अंत में सभी आवेदकों की समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।
⬛️ जन-केन्द्रित प्रशासन की दिशा में सशक्त पहल

“सेवा-संवाद-समाधान” कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शासन व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जा रहा है।– —————————————————————————————* ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version