आज दिनांक 24.03.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के साथ संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण एवं अनुश्रवण व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। साथ ही सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं शाखा प्रभारियों के पंजियों की अद्यतन स्थिति का सूक्ष्म मूल्यांकन करते हुए पाई गई त्रुटियों के सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त कार्यालय में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। पदाधिकारियों एवं कर्मियों को टर्नआउट बेहतर रखने, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

महोदय द्वारा यह भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मौके पर सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version