समाहरणालय सीतामढ़ी

जन संपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक : 21फरवरी 2026

नीलाम पत्रवाद की समीक्षात्मक बैठक की गई

जनवरी माह में 157 वादों का निष्पादन के साथ कुल 3 करोड़ 70 लाख रुपए की वसूली की गई ।

पूरे वर्ष में 960 वादों का निष्पादन करते हुए लगभग 29 करोड़ 83 लाख रुपए की वसूली की गई जिसमें जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी श्री अभिराम त्रिवेदी के द्वारा अकेले 21 करोड़ 13 लाख रुपए की वसूली करते हुए 482 वादों का निष्पादन किया गया।

समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में नीलाम पत्रवाद की बैठक की गई। नीलाम पत्रवाद की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि बैंकों तथा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक नीलाम पत्र वादों के मामले का निष्पादन करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक नोटिस करें, नोटिस का तामिला करावें एवं वारंट निर्गत करें। बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुए अपेक्षित कार्रवाई करें।

बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी में157 वादों का निष्पादन करते हुए 37020552 रुपए की वसूली की है। ।

वहीं पूरे वित्तीय वर्ष में 960 वादों का निष्पादन करते हुए लगभग 29 करोड़ 83 लाख रुपए की वसूली की गई। इसमें जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी श्री अभिराम त्रिवेदी के द्वारा 482 वादों का निष्पादन करते हुए 21 करोड़ 13 लाख रुपए की वसूली की गई। उनके द्वारा 450 वारंट निर्गत किया गया और 12 की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एसएफसी में नीलाम पत्रवाद के कुल 78 वाद लंबित हैं जिसके विरुद्ध 01 अरब 13 करोड़ 56 लाख रुपए की वसूली की जानी है। इस संदर्भ में उन्होंने जिला नीलाम पत्र अधिकारी को निर्देशित किया कि सख्ती अपनाते हुए सभी के विरुद्ध वारंट निर्गत करना सुनिश्चित किया जाए और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

वही खनन विभाग में जो डिफाल्टर है और जहां 294 वाद लंबित है जिसके विरुद्ध 3 करोड़ 77 लाख की वसूली की जानी है। उस संदर्भ में भी जिलाधिकारी ने वारंट निर्गत करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के निर्देश एवं उनका सतत अनुश्रवण तथा जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी श्री अभिराम त्रिवेदी के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप नीलाम पत्र वसूली के क्षेत्र में जिले की स्थिति में उल्लेखनीय एवं उत्तरोत्तर प्रगति परिलक्षित हो रही है।

बैठक में निर्देश दिया गया कि नीलाम पत्र वाद की सुनवाई को अपने रूटीन कार्य में शामिल करें एवं अधिक अधिक वादों का निष्पादन करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा की। निर्देश दिया कि संबंधित सभी पदाधिकारी अपने अधीन न्यायालय में प्राप्त आवेदन एवं अभिलेख को रजिस्टर –09 एवं 10 से मिलान करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों की प्रतिदिन सुनवाई करने तथा प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली का कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्गत वारंट ,प्राप्त आपत्तियां,नोटिस तामिला हेतु लंबित मामलों आदि के संबंध में भी अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बैंकों एवं अन्य विभाग से समन्वय स्थापित करें।साथ ही नीलम पत्र वाद के निष्पादन संबंधी प्रतिवेदन जिला नीलाम पत्र शाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नीलाम पत्रवाद में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एडीएम राजस्व संजीव कुमार,जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version