समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 13/04/2026
================ मधुबनी जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध
——-आज दिनांक-13.04.2026 को 43 हजार 576 एल.पी.जी. का स्टॉक उपलब्ध
——किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर अवश्य दें जानकारी
मधुबनी 13 अप्रैल 2026
मधुबनी जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मधुबनी जिला में गैस की आपूर्ति हेतु सभी कंपनियों को मिलाकर कुल-103 वितरक है, जिसके पास आज दिनांक-13.04.2026 को कुल-43 हजार 576 गैस सिलिंडर उपलब्ध है। वर्तमान में एल.पी.जी. सिलिंडर डिलीवरी के उपरांत अगला बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन पर ही होगा। अपने मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी.(डी.ए.सी.) प्राप्त कर भेंडर के माध्यम से ही गैस सिलिंडर प्राप्त करें। मधुबनी जिले के सभी एजेंसियों के द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है। आमजन गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगाये एवं पैनिक बुकिंग नही करें।
समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर-1906, आई.ओ.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-23333-555, बी.पी.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-22-4344 एवं एच.पी.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-2333-555 पर संपर्क करें।
एलपीजी गैस के संबंध में गूगल लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdFS09bnZE8LfNU4Qw_88jHtp_TkN2FBR5DtCaAQLeKRgdaKw/viewform?Koi=1 पर अपना सुझाव/शिकायत दर्ज कर सकते है एवं
जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06276-222576 पर भी जानकारी दें सकते है।जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करनेवालों पर कारवाई के लिए गठित टीम चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुई है।*
सभी उपभोक्ताओं को अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है। अनावश्यक गैस एजेंसियों पर भीड़ नही लगाए एवं अपनी बारी का प्रतीक्षा करते हुए होम डिलीवरी से गैस प्राप्त करें।
वही विभिन्न कंपनियों के पेट्रॉल पम्पों पर दिनांक-13.04.2026 को 471.4 हजार लीटर पेट्रॉल तथा डीजल(हाई स्पीड डीजल) 645.7 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन के द्वारा आमजनों से पेट्रॉल-डीजल का अनावश्यक भंडारण नही करने की अपील की गई।
- ——————————————————————-।
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।———————- ———————————————-
DPRO,MADHUBANI
