माननीय नालसा नई दिल्ली व बालसा पटना के निर्देश के अनुपालन में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अखिलेश कुमार झा के मार्गदर्शन में विद्वान सचिव डालसा श्रीमती संजना गाँधी द्वारा मंडलकारा सीतामढ़ी का मासिक निरिक्षण किया गया जहाँ कारा परिसर की साफ सफाई एवं बंदियों को मेनू-अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने हेतु साथ में उपस्थित कारा अधिक्षक मंडलकारा सीतामढी को दी गई। साथ ही वैसे कैदी जिसे अपना अधिवक्ता नहीं है तथा जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। वैसे कैदियों को सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराने हेतु कही गई। वैसे कैदियों को भी चिन्हित किया गया जिनकी बाद में बेल मिलने के बावजूद बेलर के अभाव में कारा से मुक्त नहीं हुए हो वैसे बंदियो को पी आर बोन्ड पर मुक्त कराने हेतु विधिवत प्रक्रिया के तहत साथ में उपस्थित चीफ एल ए डी एस अधिवक्ता को निर्देशित किया गया।
विद्वान सचिव द्वारा चाईल्ड केयर होम एवं विशिष्ट दत्तक संस्थान सिमरा का भी निरीक्षण किया गया जहाँ बच्चों को मौसम के अनुकुल भोजन एवं वस्त्र उपलब्ध कराने की बात कही गयी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version