कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर युवक की हत्या कर दी। हमले के दौरान युवक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर में लगा CCTV कैमरे का DVR अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के सामने मामले की जांच एक चुनौती बन गई है।

घर से कुछ दूरी पर रहता था परिवार

मृतक की पहचान गांव निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद कल्लू के रूप में हुई है। वह अपनी 35 वर्षीय पत्नी शाहजहां और दो साल की बेटी के साथ गांव की बस्ती से करीब आधा किलोमीटर दूर बनाए गए मकान में रहते थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे दो बदमाश उनके घर पहुंचे। घर में दाखिल होने से पहले आरोपितों ने बाहर लगे CCTV कैमरे का रुख दूसरी तरफ कर दिया।

CCTV का DVR लेकर फरार हुए बदमाश

आरोप है कि बदमाशों ने घर में घुसने के बाद युवक और उसकी पत्नी पर हमला किया। हमले में मोहम्मद कल्लू की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शाहजहां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में लगे CCTV सिस्टम का DVR भी उठा ले गए और मौके से फरार हो गए। DVR गायब होने से पुलिस को घटना से जुड़े महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।#KanpurNews #KanpurCrime #CrimeNews #MurderCase #UPNews #Saadh #KanpurPolice #CCTV

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version