समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 21/05/2026*
*कचरा प्रबंधन से नदी संरक्षण तक—नगर पंचायत, घोघरडीहा द्वारा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित*
*सूखा-गीला कचरा अलग करें: घोघरडीहा के छात्रों को दिया गया स्वच्छता का मंत्र*
*सूखा-गीला कचरा अलग करना ही स्वच्छता की पहली सीढ़ी : नौशाद आलम*
नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत, घोघरडीहा द्वारा आज कन्या मध्य विद्यालय घोघरडीहा वार्ड नंबर 10 में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी नौशाद आलम द्वारा किया गया।
संगोष्ठी के दौरान सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी नौशाद आलम ने छात्र-छात्राओं को नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पवित्रता बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है और इसमें युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
मौके पर उन्होंने सूखा कचरा एवं गीला कचरा के बीच अंतर को विस्तार से समझाते हुए दोनों को अलग-अलग रखने की आवश्यकता एवं इससे होने वाले पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने नदियों एवं पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्वच्छता साथी रासमोहन झा, लालदेव राम, शकीला खातून, ज्योति कुमारी एवं रामसखी देवी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वच्छता के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
===================
—————————— ———————————————————————– ..*
=================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*
